Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंविधान गौरव अभियान के तहत अनूसूचित बस्तियों में घर-घर सम्पर्क करेंगे भाजपाई

संविधान गौरव अभियान के तहत अनूसूचित बस्तियों में घर-घर सम्पर्क करेंगे भाजपाई


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संविधान गौरव अभियान की तैयारियों को लेकर महानगर के सभी मंडलों के पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सम्बोधित किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता अनूसूचित बस्तियों में जाकर लोगों से सम्पर्क करेंगे। विपक्षी दलों द्वारा संविधान को लेकर फैलाई जा रही अफवाह के बारे में लोगों को बताएंगे। उन्होंने कहा कि संविधान केवल देश का एक कानूनी दस्तावेज नही है। यह हमारे लिए गौरव ग्रंथ है। विपक्षी दलों ने नकारात्मक राजनीति के तहत संविधान को लेकर समाज में अफवाह फैलाई। संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता इस अफवाह का फर्दाफाश करेंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को संविधान प्रदत्त उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें देशभक्ति और एकता की भावना से जोड़ना संविधान शिल्पी डा बाबा साहब अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यशाला के उपरान्त महानगर के सभी मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक की गई। अभियान को लेकर सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई। महिला मोर्चा से प्रतिमा शुक्ला, अनुसूचित मोर्चा से सूरज सोनकर, युवा मोर्चा रवि शर्मा को अभियान का सह संयोजक बनाया गया है।

कार्यशाला में अभियान के संजोयक शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, वरुण चौधरी, पंकज कन्नौजिया, शशि प्रताप सिंह, अनुराग त्रिपाठी, बाल कृष्ण वैश्य, रामजस मांझी, रीना द्विवेदी, आशा गौड़, प्रतिमा शुक्ला, अनीता द्विवेदी, नेहा तिवारी, मुकेश तिवारी, पवन मौर्य, संजय निषाद मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments