Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से जा रही महिला को रौदा, मौत 

अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से जा रही महिला को रौदा, मौत 

आलापुर अंबेडकरनगर। अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से जा रही महिला को रौद दिया, जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया। घटना जहांगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनपत पुर गांव के निकट की है।

जानकारी के अनुसार धर्मपुर करमैतेपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रीता चौहान पत्नी कुलदीप चौहान जहांगीरगंज की तरफ साइकिल से आ रही थी कि तभी अनियंत्रित ढंग से आ रहा ट्रक से उसे कुचलकर मौके से फरार हो गया।रीता चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पीछा करने पर ट्रक को घटनास्थल से कुछ दूरी पर जाकर खड़ा कर मौके से ड्राइवर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक अनियंत्रित ढंग से सड़क पर चल रहा था। इस घटना में परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इस विषय पर थाना अध्यक्ष जहागीरगंज प्रदीप सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि परिजनों की सहमति पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर उचित कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments