Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा,दो की दर्दनाक मौत

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा,दो की दर्दनाक मौत


आलापुर अंबेडकर नगर। अनियंत्रित ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया,जिससे मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। बाइक ट्रक में फंसी रही जिसे लेकर ट्रक चालक भागा और पिकअप को भी टक्कर मार दिया जिससे वह खाई में पलट गई।मामला आलापुर थाना क्षेत्र के अछती बाजार का है।

 रविवार की शाम को रामनगर-बसखारी मुख्य मार्ग पर रामनगर की तरफ से बसखारी की ओर जा रही ट्रक नें विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को रौंद दिया,बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मामले की सूचना पर इलाकाई पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष  राकेश कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments