Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचाचा ने 7 वर्षीय भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, रिश्तो को किया...

चाचा ने 7 वर्षीय भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, रिश्तो को किया कलंकित

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 7 वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने आरोपी चाचा के विरुद्ध दुराचार सहित गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनायत नगर थाना अंतर्गत बारुन चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने इनायत नगर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि बीते 5 मार्च की शाम उसकी 7 वर्षीय बच्ची को घर पर अकेली देखकर गांव का ही 28 वर्षीय युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने घर लेकर चला गया और उसके साथ दुष्कर्म किया किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर बदहवास अवस्था में वह भागती हुई घर आई और अपनी मां से रो-रोकर आपबीती बताई बच्ची ने मां से बताया कि गाली गलौज करते हुए मुंह खोलने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी है। जिसके बाद पीड़ित बच्ची के परिजन आनन-फानन में 112 नंबर डायल कर पीआरबी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी जिसके बाद इनायत नगर पुलिस हरकत में आई और मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा थाने ले आई। मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर घटना की गहन छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पीड़ित बालिका को मेडिकल परीक्षण हेतु भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस अभी आरोपी युवक को गिरफ्तार किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments