Saturday, March 14, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएसडीएम के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की गई जांच, कई संचालक जांच...

एसडीएम के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की गई जांच, कई संचालक जांच से पहले ही फरार

जलालपुर अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को उप जिलाधिकारी की मौजूदगी में जलालपुर क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। टीम ने कुल पांच अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की, जिनमें से केवल दो केंद्र खुले पाए गए, जबकि तीन केंद्र बंद मिले।

जांच के दौरान अवध अल्ट्रासाउंड सेंटर और मेयो हॉस्पिटल संचालित पाए गए, जबकि अबिहा, फातिमा और सुमन डायग्नोसिस सेंटर बंद थे। अचानक हुई इस कार्रवाई से अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप मच गया।

अभियान में जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक जयप्रकाश, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि खुले पाए गए केंद्रों के दस्तावेज जब्त कर उच्च अधिकारियों को भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments