Friday, June 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंघ की वैचारिक प्रबोधन कार्यशाला में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगें उदयराज मिश्र

संघ की वैचारिक प्रबोधन कार्यशाला में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगें उदयराज मिश्र

अम्बेडकर नगर। राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ के तत्वावधान में आगामी तीन व चार जून तक भाग्यनगर तेलंगाना में आयोजित होने वाली वैचारिक प्रबोधन कार्यशाला में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व साहित्यकार शिक्षक उदयराज मिश्र करेंगें।यह सूचना संघ के अति विश्वनीय सूत्रों से प्राप्त हुई है।

    विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,उत्तर प्रदेश के प्राथमिक,माध्यमिक,विश्वविद्यालयी,तकनीकी व स्वास्थ्य संवर्गों के सभी आनुषंगिक घटकों से राष्ट्रीय स्तर पर चयन हेतु अनेक नामों की सूची संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महासचिव को भेजी गई थीं।जिनमें सम्यक विचारोपरांत उत्तर प्रदेश से एकमात्र उक्त श्री मिश्र का चयन किया गया है।इसप्रकार राष्ट्रीय स्वयम सेवक संघ तथा उसके आनुषंगिक संघ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,उत्तर प्रदेश के वैचारिक प्रबोधन हेतु प्रान्त प्रमुख के रूप में चयनित उक्त उदयराज मिश्र को निकट भविष्य में संघ और भी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने पर भी विचार कर रहा है।

  ज्ञातव्य है कि जिले के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज,राजेसुल्तानपुर के वरिष्ठ शिक्षक उदयराज मिश्र की अबतक 19 साझा काव्यसंग्रह व 2500 से अधिक निबंध प्रकाशित हो  चुके हैं तथा माध्यमिक शिक्षक संघ,अम्बेडकर नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान में उक्त मिश्र महासंघ के अयोध्यामण्डल अध्यक्ष भी हैं।

  श्री मिश्र को संघ में मिले नवीन दायित्व पर प्रधानाचार्य कप्तानसिंह,भाजपा के वरिष्ठ नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,एमएलसी हरिओम पांडेय,पूर्व विधायक जयराम विमल,पूर्व विधायक अनिताकमल,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष सुमन पांडेय व महिला जिला महामंत्री अंजू पांडेय ने खुशी का इजहार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments