Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याग्राहकों को जागरूक करने के लिए यूको बैंक चला रहा है अभियान...

ग्राहकों को जागरूक करने के लिए यूको बैंक चला रहा है अभियान : आंचल प्रमुख मिलन दूबे 

अयोध्या। यूको बैंक के प्रबंध निदेशक अश्विनी कुमार ने वचुअल माध्यम से प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया। जिसमें बैंक का छपाही प्रगति का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। स्थानीय स्तर में प्रेस वार्ता के दौरान अंचल प्रमुख मिलन दुबे ने बताया द्वितीय तिमाही में बैंक का लाभ 982.00 करोड़ एव नेट एनपीए 1.11 प्रतिशत रहा है। बैंक प्रगति पथ पर अग्रसर है। हर साल बैंक लाभ दे रहा है। बैंकों में विभिन्न स्कीम चल रही है, कार लोन, होम लोन पर विशेष सुविधा बैंक द्वारा दी जा रही है। कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लग रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल छमाही में ज्यादा लाभ हुआ है। दीपावली के अवसर पर बैंक के ग्राहक कार लोन और होम लोन लेकर दीपावली पर दी जा रही सुविधा का लाभ ले सकते हैं। बैंक के द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह भी चलाया गया। भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी पर रोक लगाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साइबर अपराध से कैसे बचा जाए ग्राहकों को इसके प्रति जानकारी दी जा रही है। जागरूकता ही बचाव है। यूको बैंक की ओर से 30 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर तक ग्राहकों को जागरूकता करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर यूको बैंक के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments