Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष बने शिवेन्द्र सिंह

ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष बने शिवेन्द्र सिंह

अयोध्या। सर्किट हाउस में ब्लाक प्रमुख संघ की बैठक में शिवेन्द्र सिंह सर्वसम्मत से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह को संघ का संरक्षक व फायाराम वर्मा को मंत्री मनोनीत किया गया है।

बैठक की शुरुवात पिछली कार्रवाई की पुष्टि के साथ हुई जिसमें सभी ब्लॉक प्रमुखों ने समर्थन किया। बैठक में सर्वजीत सिंह की ओर से प्रमुख संघ को अधिक गतिशील बनाने हेतु पूरा बाजार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह को प्रमुख संघ अध्यक्ष तथा संजीव सिंह को संरक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसका सभी ब्लॉक प्रमुखों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।

फायाराम वर्मा ने प्रमुख संघ की बैठक प्रत्येक माह की पहली तारीख को रखे जाने का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी ब्लॉक प्रमुखों ने सर्वसम्मति से अपना समर्थन व्यक्त किया। कप्तान सिंह ने अभिषेक सिंह को कोषाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी का समर्थन मिल गया। बैठक में अन्य कोई प्रस्ताव न आने बैठक समाप्ति की घोषणा कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments