Sunday, October 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

अयोध्या। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर कुरांवां मोड़ के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान साखूपारा निवासी रामू रावत और राजदेव यादव के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments