Sunday, October 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुप्तार घाट पर सरयू में डूबे दो युवक, गोताखोरों ने एक को...

गुप्तार घाट पर सरयू में डूबे दो युवक, गोताखोरों ने एक को बचाया, संतोष यादव की मौत


अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के गुप्तार घाट पर रविवार सुबह सरयू नदी में स्नान के दौरान दो युवक तेज बहाव में डूबने लगे। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे को बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गद्दोपुर अहिरन पुरवा निवासी संतोष यादव (24) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गद्दोपुर अहिरन पुरवा निवासी दोनों युवक रविवार सुबह करीब छह से सात बजे के बीच मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान वे गुप्तार घाट पहुंचे और सरयू में स्नान करने लगे। बताया जा रहा है कि अचानक पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आ गए।

युवकों को डूबता देखकर घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर उत्तर प्रदेश गोताखोर टीम के भगवान दीन निषाद, प्रदीप निषाद, बरसाती सहित अन्य गोताखोर नदी में कूद पड़े। काफी प्रयास के बाद उन्होंने एक युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

दूसरे युवक की तलाश में गोताखोरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उसे बाहर निकालने के बाद मौके पर पहुंचीं मीरन घाट महिला चौकी की प्रभारी ने तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments