Monday, August 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरफर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की...

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद


अंबेडकर नगर। इब्राहिमपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसका इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी टांडा अरुण कुमार नौवहार के मार्गदर्शन तथा इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर मिर्जा अयूब बेग चौराहा, अमीनपुर के पास घेराबंदी की। देर शाम पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया।

तलाशी और पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट UP62 S 1017 लगी थी। पुलिस ने मौके से 1070 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शमसाद पुत्र साबिर निवासी सिकंदरपुर, थाना सम्मनपुर, अंबेडकरनगर तथा अली अकबर पुत्र गोले निवासी मुबारकनगर, कस्बा व थाना इकौना, श्रावस्ती के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रायसाहब यादव, कांस्टेबल आलोक सरोज और कांस्टेबल विनय यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments