Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुरानी रंजिश को लेकर खेत में काम कर रही दो बहनों पर...

पुरानी रंजिश को लेकर खेत में काम कर रही दो बहनों पर धारदार हथियार से हमला, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली जलालपुर के जीवत खुर्रम अली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर खेत मे काम कर रही दो सगी बहनों पर धारदार हथियार से हमला कर के घायल कर दिया गया जिसमें से एक बहन हमले से बेहोश हो गयी जब कि दूसरी बहन के मारपीट के दौरान कपड़े फाड़ दिये गये। बीच बचाव करने आई मां और चाची की भी पिटायी कर घायल कर दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास,महिला को निर्वस्त्र करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। जीवत खुर्रम अली गांव की विमला ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि गुरुवार को वह अपनी बहन निशा के साथ काम कर रही थी। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर गांव के जय सिंह,विजय,राम कुमार,बिंदू व किरन एक राय होकर हसिया,कुदाल,टांगी व फावड़ा लेकर पहुंचे और गाली गलौज देते हुए दोनों बहनों पर हमला बोल दिया और मारना पीटना शुरू कर दिया। हल्ला गोहार करते हुए उस की बहन निशा घर की तरफ भागी तो आरोपी विजय ने उस की बहन पर हमला बोल कर उस की पिटाई शुरू कर दी। जिससे वह बेहोश होगयी।मारपीट के दौरान एक अन्य आरोपी जयसिंह ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिये। शोरगुल सुनकर बीच बचाव करने पहुंची पीड़िता की मां ऊदा देवी व चाची दुर्गा देवी की भी पिटायी कर दीगयी। लोगो के ललकारने के बाद विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पीड़िता ने एम्बुलेंस के जरिये बेहोश बहन को सरकारी अस्पताल बसखारी लेकर पहुंची जहां उस का इलाज जारी है। शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास,मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments