Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामल्हौर से वाराणसी वाया अयोध्या चलेगी दो सावन मेला स्पेशल ट्रेन

मल्हौर से वाराणसी वाया अयोध्या चलेगी दो सावन मेला स्पेशल ट्रेन

अयोध्या। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक उत्तर रेलवे लखनऊ रेखा शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष अनारक्षित सावन मेला स्पेशल गाड़ी के संचालन का निर्णय लिया है। जिसमें 04206/04205 मल्हौर से वाराणसी 12.08.2024 से 19.08.2024 तक चलेगी। जिसमें सामान्य श्रेणी के 13, एसएलआर दो के साथ कुल 15 कोच होंगे। ट्रेन सुबह आठ बजे मल्हौर से निकलेगी। बाराबंकी जं., रुदौली, होते हुए अयोध्या कैंट जंक्शन 9ः55 पहुचेगी। यहां से 10 बजे अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेगी। अयोध्या धाम 10ः15 पर पहुंचगी। जिसके बाद 10ः20 अयोध्या धाम से प्रस्थान करेगी। यहां से अकबरपुर जं. शाहगंज जं. , जौनपुर जं. होते हुए 14ः50 वाराणसी पहुंचेगी।
ट्रेन 18ः00 बजे वारणसी से निकलेगी। इसके के बाद जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर के रास्ते 21ः33 मिनट पर अयोध्या धाम पहुंचेगी। 21ः35 पर अयोध्या धाम से निकलकर 21ः50 पर अयोध्या कैंट जं. पहुचेगी। यहां से 21ः52 पर टेन रुदौली के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन 1ः15 मिनट पर मल्हौर पहुंचेगी।
वहीं दूसरी गाड़ी संख्या 04208/04207 भी मल्हौर से वाराणसी 12.08.2024 से 19.08.2024 तक चलेगी। जिसमें 04208 मल्हौर से 19ः35 पर प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बाराबंकी, रुदौली होते हुए अयोध्या कैंट 21ः43 पर पहुंचेगी। यहां से 21ः45 पर निकलने के बाद 22ः00 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। यहां से 22ः02 मिनट पर निकलने के बाद अकरबपुर जं, शाहगज जं, जौनपुर जं होते हुए 2ः10 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी से 7ः00 बजे चलने के बाद 10ः33 पर अयोध्या धाम पहुंचेगी। 10ः35 पर यहां से निकलने के बाद अयोध्या कैंट 10ः50 पर पहुंचेगी। यहां से 10ः52 पर निकलने के बाद रुदौली, बाराबंकी हातेह ुए 13ः40 पर मल्हौर पहुंचेगी।
नोट- ट्रेन की समयसारिणी में परिवर्तन व लिपिकीय त्रुटि सम्भव है। जानकारी को पुष्ट करने के लिए रेलवे विभाग की बेवसाईट को देंखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments