Wednesday, March 11, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानिमंत्रण देकर लौट रहे दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी...

निमंत्रण देकर लौट रहे दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक गंभीर


कुमारगंज,अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत रामगंज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए पर सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे बाइक सवार राजकुमार मिश्रा उम्र लगभग 60 वर्ष और उनके छोटे भाई राधे रमण मिश्रा उम्र करीब 55 वर्ष पुत्र आसाराम मिश्रा निवासी शाहगंज पड़री सूबेदार मिश्रिर का पुरवा थाना कोतवाली इनायत नगर, हलियापुर थाना क्षेत्र में अपनी लड़की की शादी का निमंत्रण कार्ड देने रिश्तेदार के यहां गए थे।

वहां से घर वापस लौट समय जैसे ही रामगंज इंटर कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि एक ई-रिक्शा अचानक से बाइक के सामने आ गया। इतने में ही पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों सगे भाइयों को जोरदार की टक्कर मरते हुए निकल गया। टक्कर से राज कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके छोटे भाई राधे रमन मिश्रा भी चोटिल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पिठला पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों की टीम ने राजकुमार मिश्रा का प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देखते हुए दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments