Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादो अलग-अलग हादसों में ट्रेन की चपेट में आकर दो की मौत

दो अलग-अलग हादसों में ट्रेन की चपेट में आकर दो की मौत


अयोध्या। सोहावल रौनाही थाना क्षेत्र के लखौरी के पास लखनऊ-अयोध्या रेलखंड पर 28 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र स्व. नान्हू, निवासी इब्राहिमपुर कंदई, ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चौकी सत्ती चौरा क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय अफरीन बानो पत्नी अली अहमद की भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्राम प्रधान नदीम मलिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अफरीन का पति मुंबई में नौकरी करता है। महिला अपने तीन बच्चों की फीस जमा कराने गई थी। लौटते समय अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही ट्रेन निकलने के बाद वह पटरी पार करने लगी, तभी दूसरी ओर से आ रही गंगा सतलज एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments