Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या दो मुस्लिम युवकों ने अपनाया हिंदू धर्म, संत प्रेमानंद जी महाराज के...

दो मुस्लिम युवकों ने अपनाया हिंदू धर्म, संत प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचनों से हुए प्रभावित

0

अयोध्या । सोहावल क्षेत्र में दो मुस्लिम युवकों ने सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया है। दोनों युवकों ने शुक्रवार को अयोध्या के जिलाधिकारी को आवेदन देकर इसकी औपचारिक जानकारी दी। मोहम्मद अख्तर सिद्दीकी के पुत्र अरशद सिद्दीकी और उस्मान के पुत्र मोनू, निवासी गौहनिया पोस्ट मानापुर, तहसील सोहावल ने हिंदू धर्म अपनाने की इच्छा जताई है। धर्म परिवर्तन के बाद अरशद सिद्दीकी ने अपना नाम बदलकर राकेश मौर्य रखा है, जबकि मोनू ने मनीष नाम अपनाया है।

दोनों युवकों ने बताया कि वे संत प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचनों और आशीर्वचन से गहराई से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि संत की शिक्षाओं ने उनके जीवन में मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन प्रदान किया, जिसके बाद उन्होंने सनातन धर्म को अपनाने का निश्चय किया। दोनों ने यह भी कहा कि अब वे अपने पुराने परिवार से कोई नाता नहीं रखेंगे और पूरी श्रद्धा के साथ हिंदू धर्म की परंपराओं का पालन करेंगे।

भरत हनुमान मिलन मंदिर के महंत परमात्मा दास और बजरंग दल के जिला मंत्री लालजी शर्मा के नेतृत्व में दोनों युवकों का आवेदन जिलाधिकारी को सौंपा गया। आवेदन में उल्लेख किया गया कि यह निर्णय दोनों युवकों ने अपनी स्वेच्छा से लिया है और किसी प्रकार का दबाव नहीं है। महंत परमात्मा दास ने बताया कि मंदिर प्रशासन दोनों युवकों की पूरी जिम्मेदारी लेगा और उन्हें हिंदू धर्म की परंपराओं के अनुरूप जीवन जीने में सहयोग प्रदान करेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version