Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर दो माह बाद भी नहीं मिला सुराग, रामस्वरूप हत्याकांड में पुलिस की...

दो माह बाद भी नहीं मिला सुराग, रामस्वरूप हत्याकांड में पुलिस की कार्यवाही पर उठे सवाल

0
ayodhya samachar

जलालपुर अंबेडकर नगर। क्षेत्र के मुस्कुराई गांव निवासी रामस्वरूप की निर्मम हत्या को दो माह बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। मामले में जांच की धीमी रफ्तार तथा गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते पांच सितंबर को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पास स्थित एक कमरे में रामस्वरूप का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। उनका गला धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शुरुआती दौर में कई संदिग्धों से पूछताछ की थी, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने तत्परता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की होती, तो आरोपी अब तक गिरफ्तार हो चुका होता। मामले की गंभीरता को देखते हुए उस समय के थाना अध्यक्ष को हटा दिया गया था और वर्तमान में धीरेंद्र आजाद को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन इससे भी जांच में कोई विशेष प्रगति देखने को नहीं मिली है।

इस बाबत थाना प्रभारी धीरेंद्र आजाद ने कहा कि मामले की जांच जारी है, पुलिस कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

फिलहाल, दो माह बाद भी हत्याकांड की गुत्थी सुलझ न पाने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में दर-दर भटकने को मजबूर है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version