Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या प्रीमियर लीग के दूसरे दिन खेले गए दो मैच

अयोध्या प्रीमियर लीग के दूसरे दिन खेले गए दो मैच


◆ अयोध्या स्पाटन व केटी नाइटराइडर ने दर्ज की जीत


अयोध्या। अयोध्या प्रीमियर लीग-9 के दूसरे दिन दो मैच खेले गये। पहला मैच केटी नाइटराइडर और साउथन सुपरस्टार कानपुर के बीच खेला गया। नाइटराइडर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथन सुपरस्टार कानपुर की टीम 13 वें ओवर में 64 रन पर ऑल आउट हो गई। नाइटराइडर की टीम ने मैच को 125 रनों से जीता। मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रशांत को दिया गया।

दूसरा मैच अयोध्या स्पाटन और एकता राइडर्स के बीच खेला गया। अयोध्या स्पाटन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 197 रन बनायें। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकता राइडर्स के टीम 16वें ओवर में 93 रन पर ही ऑल आउट हो गई। अयोध्या स्पाटन ने मैच 104 रनों से जीता। इस मैच के मैन ऑफ द मैच शार्दुल त्रिपाठी रहें।

इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभय सिंह का स्वागत आयोजन सचिव सुप्रीत कपूर व निदेशक सैय्यद सुबहानी ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेटकर व स्मृति चिन्ह भेट कर किया। इस दौरान मनोज तिवारी, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, पंकज तिवारी, दीपेन्द्र श्रीवास्तव, उमाशंकर जायसवाल, योगेश्वर सिंह, मुजम्मिल फिदा अखिलेश पाठक, मो0 हमजा, मो0 बिलाल, सुमित सिंह, रहमानी खान, राजू जायसवाल आदि लोग मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments