Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरयू पुल पर हुए सड़क हादसे में दो की मौत

सरयू पुल पर हुए सड़क हादसे में दो की मौत


अयोध्या। अयोध्या गोरखपुर एनएच 27 पर सरयू पुल पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार दो व्यक्ति गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। पीछे से तेज रफतार में आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

बाइक सवार अयोध्या से अपने घर परसुरामपुर बस्ती जा रहे थे। सरयू पुल के बीच में पीछे से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने दोनों का मृत घोषित कर दिया। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर रही है। मृतकों की पहचान देवी प्रसाद पुत्र रामप्यारे तथा पंचम निवासी बस्ती के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments