Monday, September 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला सहित दो की...

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला सहित दो की मौत

अम्बेडकर नगर। शुक्रवार की सुबह टांडा में तेज़ रफ़्तार  कार की चपेट में आने से एक महिला सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टांडा अकबरपुर मार्ग पर तलवापार के निकट हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार पहले साइकिल चालक यदुनन्दन पुत्र भगवती प्रसाद निवासी सुलेमपुर थाना अलीगंज को टक्कर मारी और फिर बिजली के खंभे से टकरा गई। स्पीड अत्याधिक होने के कारण खम्बा टूट गया और कार पास में कूड़ा फेंक रही महिला मेघना पत्नी मायाराम निवासी कश्मीरिया को अपनी चपेट में लेते हुए एक डीजे लदे वाहन से जा टकराई जिसमें महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची अलीगंज थाने की पुलिस ने घायल यदुनन्दन को टांडा सीएचसी भेजा जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया मेडिकल कालेज में चिकित्सको ने यदुनन्दन को मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments