Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअहिरौली थाना क्षेत्र में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, तीन आरोपी...

अहिरौली थाना क्षेत्र में चोरी की दो घटनाओं का खुलासा, तीन आरोपी माल सहित गिरफ्तार


अम्बेडकर नगर। अहिरौली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए कुल तीन शातिर चोरों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना अहिरौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पकड़ी डल्लापुर और ग्राम सरैंया लम्बरदारी में बीते दिनों दो अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात चोरों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी की गई थी। दोनों मामलों में अभियोग पंजीकृत किए गए थे। पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास और मुखबिर की सूचना पर आठ जून की तड़के खेमापुर नहर के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नीरज पुत्र परतोखी निवासी भवानीगढ़, थाना भीटी,जितेन्द्र गुप्ता उर्फ जीतू पुत्र अशोक गुप्ता निवासी अन्नावां बाजार, थाना अहिरौली, विनोद कुमार पुत्र राम अजोर निवासी रनीवां कर्माजीत, थाना अहिरौली हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से सोने-चांदी के गहनों के अलावा कुल नगद 26,100 बरामद हुए। बरामदगी में पायल, बिछिया, अंगूठी, नथुनी, मंगलसूत्र, हाथफूल, बाल चोटी आदि बहुमूल्य गहने शामिल हैं। अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है लंबा। नीरज के विरुद्ध पहले से 9, जीतू के विरुद्ध 4 और विनोद के विरुद्ध 4 अभियोग पंजीकृत हैं जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। इस कार्रवाई में थाना अहिरौली के उपनिरीक्षक लक्ष्मीकान्त वर्मा और शुभम मिश्रा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार, जयनाथ तिवारी तथा कांस्टेबल विशाल त्रिपाठी और अरविन्द शर्मा शामिल रहे। पुलिस टीम के इस प्रयास से क्षेत्रीय जनता में सुरक्षा को लेकर विश्वास और पुलिस की तत्परता को लेकर संतोष देखा जा रहा है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments