Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधर्म परिवर्तन और मतांतरण के आरोप में दो हिरासत में

धर्म परिवर्तन और मतांतरण के आरोप में दो हिरासत में

जलालपुर, अंबेडकर नगर। धर्म परिवर्तन और मतांतरण करा रहे दो लोगो को पुलिस ने भाजपा मंत्री की तहरीर पर हिरासत में लेते हुए जांच पडताल शुरू कर दिया है। सोमवार को भाजपा जिलामंत्री चंद्रिका प्रसाद को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर गांव में अति दलित वर्ग की बस्ती में दो व्यक्ति जोस पापचन और महिला सीजा एक साथ मिलकर विभिन्न तरह के लालच देकर कई  माह से धर्म परिवर्तन और मनांतरण का कार्य करा रहे है। धर्म परिवर्तन की सूचना मिलते ही सक्रिय पुलिस सीओ देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गांव पहुंची। मंच लगाकर धर्मांतरण करा रहे उक्त दोनों लोगो को हिरासत में ले कर थाना लाई। पुलिस को देखते ही वहां मौजुद सभी लोग फरार हो गए। सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि जोस पापचान और सीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यदि इनके खिलाफ कोई प्रमाण मिलता है तो विधिक कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments