Thursday, May 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से दो छात्राएं घायल, युवक पर केस...

तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से दो छात्राएं घायल, युवक पर केस दर्ज


अयोध्या। तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाना एक युवक को भारी पड़ गया। नगर क्षेत्र में बुलेट की टक्कर से दो स्कूली छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मामले में घायल छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना नौ मई की बताई जा रही है। राजा गली अंगूरीबाग निवासी गुफरान के अनुसार उनकी 15 वर्षीय बेटी हुमा अपनी सहेली अलीजा के साथ ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी। देवकाली क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय के पास दोनों छात्राएं बिस्कुट खरीदने के लिए ई-रिक्शा से उतरी थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही बुलेट बाइक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में हुमा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि उसकी सहेली अलीजा को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्रा का शहर के नाका क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक उसे पूरी तरह स्वस्थ होने में छह माह से अधिक का समय लग सकता है।

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सैफ निवासी शहजहांपुर, थाना कोतवाली नगर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments