Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत

अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानो पर हुई सड़क दुर्घटना में दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के थाना करौदी कला के हिन्दुबाद गाँव निवासी शिवकुमार पुत्र अजय कुमार मिश्रा 27 वर्ष अपनी बाइक से नेवरी की तरफ जा रहे थे तभी रफीगंज बाजार के पास अज्ञात चार पहिया वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। जिसे घायल अवस्था में सेमरा अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही इसी थाना क्षेत्र के ही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर लखनऊ जनपद के थाना वजीरगंज के रिकाबगंज निवासी अजय पांड्या पुत्र अजीत कुमार श्रीवास्तव अपनी कार से जा रहे थे तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस  अस्पताल ले गयी जहां हालात को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । कटका थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेते हुए विधिक कार्रवाई किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments