अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के देवकाली मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सर्किट हाउस सभागार में सोमवार को प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की रीति-नीति, संगठन की कार्यप्रणाली तथा जनसेवा की भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करता है।



