Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकुएं में गिरे बाइक सवार दो युवक, हालत गंभीर

कुएं में गिरे बाइक सवार दो युवक, हालत गंभीर

जलालपुर, अंबेडकर नगर। घर जा रहे बाइक सवार अचानक कुएं में गिर गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कुए से निकलवा कर इलाज हेतु नगपुर अस्पताल भिजवाया। घटना मंगलवार देर शाम की है।   जानकारी के अनुसार संतोष निषाद पुत्र विनोद व ओमकार पुत्र कालिका निवासी रतना थाना कटका एक बाइक से जैतपुर थाना क्षेत्र के नेवादा बाजार से अपने घर रतना जा रहे थे तभी नेवादा से बंदी पुर के बीच एक मोड के पास कुएं में अचानक गिर गये, जिसे देख लोगों में हाहाकार मच गया और पुलिस को सूचना दी गयी। पैदल गश्त पर निकले जैतपुर थाना अध्यक्ष गुड्डू जोशी ने सूचना पर अपने हमराहियो के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां जनसहयोग से दोनों को कुए से निकाला गया और इलाज हेतु नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर भेजवाया। जैतपुर थाना अध्यक्ष गुड्डू जोशी ने बताया दोनों को इलाज हेतु भेज दिया गया है दोनों की हालत ठीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments