Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रेलवे मेंस यूनियन व कर्मचारी...

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर रेलवे मेंस यूनियन व कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया धरना

अयोध्या। नेशनल ज्वाइंट काउंसिल फार एक्शन के आवाहन पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए नार्दन रेलवे मेंस यूनियन फैजाबाद शाखा एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अयोध्या के साथ विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के प्रांगण में किया गया। कामरेड आरजे कनौजिया पूर्व मंडल अध्यक्ष लखनऊ मंडल की अध्यक्षता में धरने का संचालन कामरेड हीरालाल ने किया ।
कामरेड आरजे कनौजिया ने पेंशन को संजीवनी की संज्ञा देते हुए बताया कि बुढ़ापे में केवल पेंशन ही एकमात्र सहारा होती है और बिना इसके वृद्धावस्था में आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया जाता है नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है इसको कर्मचारियों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थितियां अत्यंत भयावह हो जायेंगी। धरने में अरविंद कुमार सिंह जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उदय सिंह यादव मंडल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, डॉ राजेश कुमार सिंह, अरुण मोहन जिला अध्यक्ष कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ ,विक्रम सिंह, मोहम्मद नसीम खान जिलाध्यक्ष पंचायत सेक्रेट्री संघ अयोध्या, राकेश गौतम जिला अध्यक्ष पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ, संजय पासवान संप्रेक्षक ,डेनियल भारती ,कमला प्रसाद यादव ,जय नारायण तिवारी जिला मंत्री यूपी लेखपाल संघ ,अमर नाथ पांडे अध्यक्ष यूपी लेखपाल संघ ,अजय प्रताप सिंह राजकीय नर्सेज संघ फैजाबाद ,ओमप्रकाश तिवारी ,रामप्रकाश सिंह, सुभाष चंद्र पांडे, अवधेश प्रताप मिश्रा, रामजस, राजेंद्र सिंह ,दीनानाथ मिश्र रेलवे यूनियन के कामरेड अश्विनी कुमार तिवारी ऊर्फ लालू मंडल उपाध्यक्ष, अंजुम मुख्तार खान शाखाध्यक्ष ,कामरेड बीबी सिंह ,रमाकांत यादव, राजकुमार प्रिंस ,अमित गौतम ,अमित यादव ,के के सिंह ,रामसागर ,अंबिका प्रसाद मौर्या, श्रद्धा यादव ,इंद्रावती ,विजय कुमार चौबे ,श्याम चंद प्रजापति ,डीके त्रिपाठी चुन्नू अली ,मोतीलाल मीणा, पीके मिश्र ,प्रवीण पटेल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments