अंबेडकर नगर। मालीपुर पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी का एक कैमरा, आधार कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान राज सोनी पुत्र रमेश सोनी निवासी छांछू मोहल्ला, थाना जलालपुर तथा अंशु गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी गंजा, थाना जलालपुर के रूप में हुई है। दोनों पर थाना मालीपुर में मुकदमा दर्ज है।
राज सोनी पर पूर्व में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को बुधवार को मालीपुर स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य, उ0नि0 विजय राम, हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह तथा कांस्टेबल मनी कुमार व पंकज यादव शामिल रहे।