Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जलालपुर पुलिस ने दो लोगों को मुखबिर की सूचना पर  अलग-अलग स्थानो से कच्ची शराब के साथ हिरासत में लेते हुए न्यायालय भेज दिया है।

बीते सोमवार को थाने के कांस्टेबल रामप्रवेश हमराहियो के साथ क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि जमालपुर चौराहे से एक व्यक्ति  अवैध कच्ची शराब लेकर मंगुराडिला की तरफ जा रहा है मुखबिर की सूचना पर मंगुराडिला पुल के पास पहुंचकर पकड़ लिया जिसके पास से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुआ पूछताछ में युवक ने अपना नाम अशोक कुमार गौतम निवासी वाजिदपुर थाना जलालपुर बताया । वहीं दूसरी तरफ थाने के हेड कांस्टेबल विनोद कुमार भी बीते दिवस क्षेत्र के देखभाल के लिए कन्नूपुर गांव के निकट पहुंचे थे कि मुखबिर ने सूचना दिया कि पट्टी चौराहे के जलालपुर जाने वाले रोड पर कन्नूपुर मोड़ के निकट एक व्यक्ति कच्ची देसी शराब लिए है पुलिस ने पहुंचकर उसको हिरासत में लेते हुए जामा तलाशी के दौरान  कच्ची शराब बरामद हुआ पूछताछ में अपना नाम हरिवंश निवासी जैतपुर थाना जैतपुर बताया । पुलिस ने दोनों युवक को आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments