Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबिहार मेड पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

बिहार मेड पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या की पुलिस ने बिहार मेड पिस्टल समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार की देर शाम स्वाट टीम और अयोध्या कोतवाली पुलिस की टीम के द्वारा किशुंदासपुर नहर के पास से अपराधियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपी थाना पुराकलंदर क्षेत्र के निवासी हैं।
दोनों युवकों के पास से 32 बोर की देसी पिस्टल और 2 अदद जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी देते हुए सीओ अयोध्या चंद्र प्रकाश गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से बिहार मेड पिस्टल कहां से आई और पिस्टल का इस्तेमाल कहां होना था पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अयोध्या पुलिस ने दो दिन पहले ही हरियाणा से बिहार के सीतामणी ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद किया था। अब दो बिहार मेड पिस्टल बरामद करते हुए दो आरोपियों की पकड़ने में सफलता पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments