Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुलिस मुठभेड़ में दो असलहा तस्कर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में दो असलहा तस्कर गिरफ्तार

अयोध्या। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया है। दोनो थाना महराजगंज क्षेत्र में आने वाले बेलसण्डी पुलिया के पास डकैती की योजना बना रहे थे। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सत्यप्रकाश सिंह व सत्येन्द्र सिंह डकैती की योजना बन रहे है। जिन्हें पुलिस मुठभेड़ के बाद सुबह करीब 4ः45 मिनट पर गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो 9 एमएम पिस्टल बरामद की गई। सत्य प्रकाश सिंह के उपर दो मुकदमें तथा सत्येन्द्र सिंह के उपर विभिन्न थानों में 14 मुकदमें पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक मो0 अमीन, उप निरीक्षक विकास, हेड कास्टेबल सर्वेश यादव, कास्टेबल धर्मेन्द्र सिंह यादव, कास्टेबल पासी शैलेश गुलाब चन्द्र थाना महराजगंज शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments