Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरयश ज्वेलर्स चोरी कांड से जुड़े दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

यश ज्वेलर्स चोरी कांड से जुड़े दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे


अलीगंज, अंबेडकर नगर । अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने यश ज्वेलर्स दुकान चोरी कांड से जुड़े दो आरोपियों को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं और मऊ जनपद के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम दीपक सोनकर पुत्र विन्देश्वरी सोनकर एवं उनकी पत्नी मीरा सोनकर निवासी मिर्जा जमालपुर, कस्बा बड़ी बाजार, थाना घोसी, जनपद मऊ बताए गए हैं। गिरफ्तारी की पूरी कार्यवाही कलवारी पुल के पास एक चाय की दुकान पर अंजाम दी गई, जहां दोनों संदिग्ध बातचीत करते पाए गए। पुलिस को बीते मार्च महीने में यश ज्योलर्स की दुकान में चोरी के मामले में मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि उक्त अभियुक्त वहीं मौजूद हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से दबोच लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments