Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचोरी की बाइक समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की बाइक समेत दो अभियुक्त गिरफ्तार

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर पुलिस ने थाना क्षेत्र के खड़भडिया तिराहे के पास से चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इनायत नगर थाना के चौकी हैरिंग्टनगंज अंतर्गत खड़भडिया तिराहे के पास से बुधवार को पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाने लाई। जहां पुलिसिया पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अवधेश यादव पुत्र स्वर्गीय शिव लाल यादव निवासी कोटिया पूरे गंगा शुक्ल थाना खंडासा तथा सुरेंद्र यादव पुत्र राम दरस यादव निवासी कोटिया पूरे करिया थाना खंडासा का होना कबूल किया है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के खड़भडिया तिराहे के पास से चोरी की बाइक प्लैटिना तथा पैशन प्रो के साथ दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय पेश किया गया। जहां दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रमुख रूप से चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगज रजनीश कुमार, का0 अमित यादव व का0 शुभम तिवारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments