Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचोरी का इनवर्टर व बैट्रा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी का इनवर्टर व बैट्रा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

कुमारगंज, अयोध्या । अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना कुमारगंज की पुलिस को दो चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक इनर्वटर व बैट्री बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज अमानीगंज ब्लाक रोड पर सिधारी बाजार मोड के पास से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम उदल पुत्र रामशरन निवासी कोटिया थाना खंडासा व दूसरे ने सांईराम पुत्र स्वर्गीय नंदलाल निवासी ग्राम पुरे गोसाई थाना डीह जनपद रायबरेली, हाल पता कोटिया थाना खंडासा बताया। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से चोरी का  एक इन्वर्टर व एक बैट्रा बरामद किया गया है, जिसे कही बेचने के लिए ले जाने के फिराक में थे। पूछताछ करने पर बीते माह बहादुरगंज से हुई चोरी की घटना को अंजाम देने की बात अभियुक्तों ने कबूल की है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments