Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबार एसोसिएशन बीकापुर के विभिन्न पदो के लिए बाइस नांमाकन, कई हुए...

बार एसोसिएशन बीकापुर के विभिन्न पदो के लिए बाइस नांमाकन, कई हुए पदों पर हुए निर्विरोध


बीकापुर, अयोध्या ।  बार एसोसिएशन बीकापुर में वार्षिक चुनाव 2025 – 26 की नामांकन प्रक्रिया में बृहस्पतिवार को एल्डर कमेटी द्वारा नामांकन पत्रों की  जांच की गई। बार एसोसिएशन बीकापुर द्वारा जारी किए गई प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विभिन्न पदों के लिए 22 नामांकन पत्र की एल्डर कमेटी द्वारा विधिवत जांच की गई। जांच के दौरान आवेदित किए गए सभी नामांकन पत्र वैध पाए गये। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार तथा मंत्री पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में होने के कारण होने वाले चुनाव में रोचक मुकाबला होने की संभावना है। अध्यक्ष पद के लिए जहां वंशीधर शुक्ल, अवध राम यादव, विजय बहादुर सिंह, ने अपना नामांकन किया तो वही मंत्री पद के लिए देवी दयाल मिश्रा, तथा कुश  कुमार राय की मैदान में आने के बाद रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है। कई पदों पर एकल नामांकन होने की स्थिति में निर्विरोध निर्वाचित होना भी तय माना जा रहा है। बार एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार वार्षिक चुनाव में 30 जून को मतदान होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments