Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबारह साल की बालिका के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी को...

बारह साल की बालिका के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

मिल्कीपुर, अयोध्या। शासन व प्रशासन के साथ लगातार कड़े कदम उठाने के बाद भी बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। थाना इनायतनगर क्षेत्र में एक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट सहित दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है।
किशोरी के पिता की तहरीर पर रामचंद्र यादव पुत्र शिव शंकर यादव निवासी चंदीपुर नगहरा पूरे बारी के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट सहित दलित उत्पीड़न का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस को बालिका के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली। घटनास्थल का जायजा लिया। जिसमें मुकदमा पंजीकृत करके अभियुक्त की गिरफ्तार कर ली गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments