Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या विश्व पर्यावरण की पूर्व संध्या पर लोगो को वितरित किया गया तुलसी...

विश्व पर्यावरण की पूर्व संध्या पर लोगो को वितरित किया गया तुलसी का पौधा

0

अयोध्या। विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर सनातन सेवा संस्थान श्री राघवकुंज अयोध्या के तत्वाधान मे संस्थान के अध्यक्ष समृति शरण के संयोजन में राम वाटिका धर्मशाला दिगंबर अखाड़ा में गोष्ठी एवं तुलसी पौधा वितरण का आयोजन संपन्न हुआ । मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे भाजपा नेता विशाल मिश्रा ने कहा आज मनुष्य प्रकृति के महत्व को कम करने में लगा हुआ है। आज मनुष्य के हर कार्य से प्रकृति पर नकारात्मक प्रभाव पढ़ रहा है। आज हवा, पानी और मृदा प्रदूषित हो गई है। मनुष्य लगातार पेड़-पौधों को काटता ही जा रहा है, जिससे इस प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। जंगलों, तालाबों, नदियों एवं समुद्रों में कचरा फेंक दिया जाता है। जिससे इनकी सुंदरता के साथ-साथ इनकी उपयोगिता भी कम हो गई है।
संस्थान के अध्यक्ष समृति शरण ने कहा सुखी व स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति की सुरक्षा और पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष 5जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष बाल कृष्ण वैश्य ने कहा हम सभी भोजन एवं पानी के लिए इस पर्यावरण पर ही निर्भर करते है। इस पर्यावरण से हमें विभिन्न प्रकार के खनिज पदार्थ भी प्राप्त होते है। यह पर्यावरण में कईं तत्व होने के साथ-साथ काफी सुंदर भी है। इसमें नदियाँ, तालाब, जंगल, पर्वत एवं समुद्र भी है, जो अपने आप में ही बहुत सुंदरता बटोरे हुए है। इसमें शुद्ध हवा एवं पानी है। इस पृथ्वी पर विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतु रहते है। यह पर्यावरण ही हम जीव-जन्तुओं के जीवन को संतुलन बनाए रखता है।
गोष्टी के अन्त में आये हुए अतिथियों ने मौजूद लोगो को संस्थान की तरफ से तुलसी पौधा का वितरण किया गया। संस्थान से जुड़े पदाधिकारी बालमुकुंद पाडे,सिद्दार्थ श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव, चन्द्र मणि पाडेंय संस्थान के अध्यक्ष स्मृति शरण के अगुवाई मे आये हुए अतिथियों को माला पहनाकर अंगवस्त्र भेजकर स्वागत किया एवं आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पार्षद अंकित त्रिपाठी, दीप चन्द्र राही ,शैलेन्द्र अवस्थी, दुर्गेश दास, अल्पना पाडें, शालू पाडेय ,नेहा पाडे, विपुल सिंह, एसआई रंजीत यादव, शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version