Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम मंदिर को उड़ाने की धमकी मामले में ट्रस्ट ने दर्ज कराया...

राम मंदिर को उड़ाने की धमकी मामले में ट्रस्ट ने दर्ज कराया मुकदमा


अयोध्या। राम मंदिर को विस्फोट से उड़ा देने के धमकी देने के मामले में अयोध्या साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कर्मचारी महेश कुमार द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। तहरीर में बताया गया है कि 12 अप्रैल को प्रात 7ः08 बजे श्री राम मंदिर को योजनाबद्ध तरीके से आई.ई.डी. विस्फोट के माध्यम से मंदिर तथा आए हुए श्रद्धालुओं को उड़ा देने के सम्बंध में मेल प्राप्त हुआ। मेल कृष्णा कोलाईकारण पीलेमेडु आईएसआई सेल की मेल से किया गया है। तहरीर में कहा गया है मेल के माध्यम से काफी घातक तथा संगठित अपराध के जरिए घटना करने की धमकी दी गई है।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से कई बार धमकी मिल चुकी है। खालिस्तानी आतंकी पन्नू भी मंदिर को उड़ाने की धमकी दे चुका है। राम मंदिर की चौकसी कड़ी कर दी गई है। राममंदिर के आस-पास पुलिस लगातार एक्टिव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments