Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मन्नीलाल शुक्ला की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मन्नीलाल शुक्ला की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

0

बार अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह सहित कई गणमान्य रहे मौजूद


अयोध्या। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मन्नीलाल शुक्ला की 27वीं पुण्यतिथि उनके रिकाबगंज स्थित आवास पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर फैजाबाद अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सेनानी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा, बाबूजी ने देश को आज़ाद कराने में अग्रणी भूमिका निभाई थी। चौक घंटाघर पर नमक कानून को तोड़ना उनका साहसी कदम था, जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा, बाबूजी हमारे प्रेरणास्रोत थे, उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम सशक्त राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं।

भाजपा नेता दिनेश जायसवाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि, बाबूजी जैसे सेनानियों की वजह से ही आज हम आज़ादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उनके बलिदान को युगों तक याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर सेनानी पुत्र रामकुमार शुक्ला, स्थायी लोक अदालत के सदस्य राजेश कुमार शुक्ला, पूर्व महामंत्री आलोक खरे, अधिवक्ता परिषद के महामंत्री रत्नेश सिंह, शासकीय अधिवक्ता श्रीधर मिश्र, हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडे, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश वेद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र व अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version