Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि


अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा भारत रत्न राजीव गांधी की स्मृति बनाए रखना सिर्फ रस्म अदायगी नहीं, बल्कि उस सपने का भी सम्मान होगा, जो उन्होंने नवीन, सक्षम और समृद्ध भारत के लिए देखा था। राजीव गांधी की स्मृति को संजोए रखना, उनके उस सपने का सम्मान होगा जो उन्होंने नए भारत के नव-निर्माण के लिए देखा था।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने स्वर्गीय  राजीव गांधी को युवा, दूर दृष्टा तथा विकसित भारत का सपना देखने वाला प्रधानमंत्री बताया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा, “मतदान की उम्र कम करने, पंचायती राज को मजबूत करने , दूरसंचार और आईटी क्रांति तथा  शांति समझौते जैसे कई हस्तक्षेपों के माध्यम से भारत रत्न राजीव गांधी ने भारत को वैश्विक पटल पर महत्वपूर्ण स्थान दिलाया “।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर उपाध्यक्ष करण त्रिपाठी, उमेश उपाध्याय,रामेंद्र त्रिपाठी ,बजरंग बहादुर सिंह, फ्लावर नकवी ,कवींद्र साहनी,उमेश उपाध्याय चंचल सोनकर ,धर्मेंद्र सिंह फास्टर, देव वर्मा ,प्रेम प्रकाश पांडे, अशोक कुमार राय, पूर्व सभासद ,जनार्दन मिश्रा ,मोहम्मद आरिफ आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments