Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला एवं मण्डलीय स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का ट्रायल्स 20 फरवरी को

जिला एवं मण्डलीय स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का ट्रायल्स 20 फरवरी को

अयोध्या। प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक हाकी प्रतियोगिता हेतु जिला एवं मण्डलीय स्तरीय ट्रायल्स हाकी प्रतियोगिता का आयोजन डा0 भीमराव अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय कीड़ा संकुल, डाभासेगर, अयोध्या में 20 फरवरी को आयोजित किया जायेगा। जिला स्तरीय ट्रायल्स प्रातः 11ः00 बजे से, मण्डल स्तरीय ट्रायल्स अपरान्ह 02ः00 बजे तथा प्रदेशीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 फरवरी से 28 फरवरी तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय झांसी में आयोजित किया जायेगा। जनपद अयोध्या के समस्त प्रधानाचार्य को जिला स्तरीय ट्रायल्स में अपने-अपने विद्यालय/कालेज की बालक खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि में चयन/ट्रायल्स हेतु भेजने तथा क्रीडाधिकारी बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर व अमेठी को मण्डलीय चयन/ट्रायल्स में निर्धारित तिथि को अपने-अपने जनपद के चयनित खिलाड़ियों को भेजने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त जानकारी क्षेत्रीय कीडा अधिकारी अयोध्या ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments