Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedएक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जलालपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम...

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जलालपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित


जलालपुर अम्बेडकर नगर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जलालपुर नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित रामलीला मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने अन्य भाजपा नेताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पौधरोपण किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता एवं धरती माता के सम्मान में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे एक मां अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है, ठीक वैसे ही पेड़ हमें ऑक्सीजन, छाया और जीवन देते हैं। पेड़ जीवनदायी होते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षा व पोषण का माध्यम बनते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता के.के. मिश्रा, मोनू सिंह, कृष्ण गोपाल कसौधन, आनंद मिश्रा, गोलू जायसवाल, विशाल त्रिपाठी समेत कई कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार और बड़े बाबू राम प्रकाश पांडे सहित अन्य कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था, बल्कि सामाजिक चेतना जगाकर अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना भी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments