Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या ओजस भारत फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण अभियान की हुई शुरूवात

ओजस भारत फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण अभियान की हुई शुरूवात

0

अयोध्या। एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ओजस भारत फाउंडेशन के द्वारा सोमवार से वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। गुप्तारघाट में पौधरोपण किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रवीन द्विवेदी ने बताया कि संस्था के द्वारा विभिन्न स्थानों में 1000 पौधे लगाए जाने का संकल्प लिया गया है। जिसके तहत सोमवार को गुप्तारघाट मरी माता मंदिर के सामने में आम, नीम, पीपल, लीची सहित दर्जनों पौधे लगाए गए हैं। अभियान एक हफ्ता तक विभिन्न स्थानों में हमारी संस्था द्वारा चलाया जाएगा।

इस अवसर पर महिला विंग की अध्यक्ष अंजू मिश्रा, रश्मि त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, यमुना प्रसाद मिश्रा, क्षितिज सहित कई लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version