Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावेतन में कटौती के विरोध में परिवाहन विभाग के कर्मचारियों ने किया...

वेतन में कटौती के विरोध में परिवाहन विभाग के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

अयोध्या। परिवहन विभाग में तैनात आईटीआई कर्मचारियों ने अपनी कई मांगों को लेकर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। शहर के रोडवेज बस स्टॉप पर कार्य को बहिष्कार करके दर्जनों से अधिक कर्मचारियो ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार हम पूरी मेहनत से अपने कार्य को कर रहे।लेकिन विभाग के द्वारा हमारे वेतन में 13 प्रतिशत की कटौती पिछले 3 महीने से की जा रही है।जिसको लेकर हम समस्त आईटीआई कर्मचारी आज का बहिष्कार पर है।
उन्होंने बताया कि वेतन कटौती को लेकर हम अपना कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम कर रहे हैं। सारे कर्मचारी पूरी मेहनत से अपना कार्य करते हैं परंतु उसके सापेक्ष में 3 महीने में वेतन मिलता है और उसमें भी 13 प्रतिशत की कटौती की जाती है इतने कम वेतन में हम अपने परिवार का भरण पोषण कैसे कर पाएंगे जिसको लेकर सभी कर्मचारियों ने काफी रोष है और आज सभी प्रदर्शन का हिस्सा है। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने आरएम से मुलाकात की कर्मचारियों ने बताया कि आरएम से सकारात्मक मुलाकात हुई है उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्याएं सुन ली गई है और जल्द से जल्द इसका समाधान कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments