Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआयुक्त सभागार में हुआ निकाय चुनाव हेतु तैनात रिटनिंग आफिसर का प्रशिक्षण

आयुक्त सभागार में हुआ निकाय चुनाव हेतु तैनात रिटनिंग आफिसर का प्रशिक्षण

अयोध्या । नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु तैनात किये गये रिटर्निंग आफिसर/सहायक रिटर्निंग आफिसर की प्रथम चरण का प्रशिक्षण अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में आहूत की गयी। जिसमें तैनात किये गये रिटर्निंग आफिसर तथा सहायक रिटर्निंग आफिसर को उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में नगर निगम अयोध्या के लिए एडीएम एफआर महेंद्र कुमार सिंह रिटर्निंग ऑफिसर, नगर पालिका रुदौली के रिटर्निंग आफिसर अमोद कुमार, नगर पंचायत गोसाईगंज के राजेंद्र सिंह बिष्ट, नगर पंचायत बीकापुर सर्वेश कुमार पांडे, नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा शलभ श्रीवास्तव, नगर पंचायत कुमारगंज शशिकांत प्रसाद, नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज ज्ञानेंद्र मणि त्रिपाठी, नगर पंचायत मां कामाख्या पीयूष रंजन को रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। नगर निगम अयोध्या के पार्षद/सदस्य के लिए वार्ड संख्या 01 से 06 तक के लिए रणविजय सिंह समाज कल्याण अधिकारी अयोध्या, वार्ड संख्या 07 से 12 तक के लिए परशुराम उप निदेशक राष्ट्रीय बचत अयोध्या मण्डल अयोध्या, वार्ड संख्या 13 से 18 जयनाथ गुप्ता जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, वार्ड संख्या 19 से 24 ओम प्रकाश मिश्र जिला कृषि अधिकारी, वार्ड संख्या 25 से 30 अशोक कुमार शर्मा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, वार्ड संख्या 31 से 36 अजय कुमार त्रिपाठी जिला कार्यक्रम अधिकारी, वार्ड संख्या 37 से 42 भरत सिंह सहायक अभियन्ता नलकूप निर्माण खण्ड अयोध्या, वार्ड संख्या 43 से 48 श्री पीयूष कुमार गौड सहायक अभियन्ता बाढ़ कार्यखण्ड अयोध्या, वार्ड संख्या 49 से 54 सुभाष चन्द्र वर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी, वार्ड संख्या 55 से 60 अनन्त कुमार सहायक निदेशक कारखाना, उ0प्र0 अयोध्या क्षेत्र अयोध्या को रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। इसके अलावा अयोध्या जनपद के समस्त नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के वार्डो हेतु रिटर्निंग आफिसर/सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाये गये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments