Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क हादसे में घायल युवक को यातायात पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, बचाई...

सड़क हादसे में घायल युवक को यातायात पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान


अंबेडकर नगर। जनपद की यातायात पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए सड़क हादसे में घायल युवक की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। अकबरपुर के इंद्रलोक कॉलोनी निवासी संजीव अवस्थी 40 वर्ष शनिवार को अपने दो वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से शहजादपुर की ओर जा रहे थे। शहजादपुर मोड़ से पहले किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए।

घटना के समय ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी ऋषि भारद्वाज ने तत्काल इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी जय बहादुर यादव मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल को सरकारी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल के परिजनों को भी सूचना दी, जो अस्पताल पहुंच गए। वहीं साथ मौजूद बच्चे को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए घायल को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल लेकर रवाना हो गए। समय पर की गई इस त्वरित कार्रवाई से यातायात पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments