Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादुर्गा प्रतिमा विर्सजन को लेकर शहर में लागू किया गया है यातायात...

दुर्गा प्रतिमा विर्सजन को लेकर शहर में लागू किया गया है यातायात डायवर्जन


अयोध्या। दुर्गा पूजा प्रतिमा विर्सजन को लेकर शहर में यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि

  1. मकबरा तिराहा से फतेहगंज सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

  2. मनूचा तिराहा से फतेहगंज की तरफ चार पहिया व बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  3. लालबाग रेलवे क्रासिंग से फतेहगंज की तरफ सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  4. रिकाबगंज चौराहा से कसाबबाड़ा व फतेहगंज की सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

  5. नियावां चौराहे से रिकाबगंज चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  6. खिड़की अली बेग व कसाबबाड़ा से रिकाबगंज चौराहे तक सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  7. रिकाबगंज से चौक घंटाघर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  8. गुदड़ी बाजार चौराहे से चौक घंटाघर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  9. पुष्पराज चौराहे से पुलिस लाइन तिराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  10. तहसील तिराहा से रोडवेज की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  11. एसएसपी चौराहे से कचहरी गेट 05 की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  12. डीएम आवास चौराहा से टीवी टावर तिराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  13. सहादतगंज हनुमानगढ़ी से गुप्तारघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  14. गुप्तार घाट से निर्मली कुण्ड की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

  15. रोडवेज बसों का संचालन सहादतगंज बूथ संख्या 01 से होगा।

  16. सहादतगंज बूथ न 01 से सहागतगंज हनुमान गढ़ी की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिवंधित रहेगा।

उन्होनें बताया कि एम्बंलेंस व मरीजों को वाहनों के लिए यातायात प्रतिबंध नही रहेगा। ऐसे वाहनों को सुरक्षित गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments