Thursday, March 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौक में मनाई गई सर्राफा बाजार की पारंपरिक होली, सुरक्षा के रहे...

चौक में मनाई गई सर्राफा बाजार की पारंपरिक होली, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम


अयोध्या। चौक क्षेत्र के सर्राफा व्यवसायियों ने परंपरागत रूप से बच्चों के साथ जमकर होली खेली। चन्द्र ग्रहण के कारण सूतक काल लगा हुआ है तथा सोमवार को होलिका दहन के उपरान्त बुधवार को रंगोत्सव मनाया जा रहा है। वर्षों से होली से एक दिन पूर्व सर्राफा बाजार एवं चौक रिकाबगंज के अन्य व्यापारियों अपने परिवारों और बच्चों के साथ रंगोत्सव मानते हैं। दोपहर होते-होते चौक क्षेत्र रंगों से सराबोर हो उठा। बच्चों और युवाओं ने राहगीरों पर अबीर-गुलाल और रंगों की बौछार कर उन्हें अपने उत्सव में शामिल किया। “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ पूरा इलाका होली के रंग में रंग गया।

होली के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से चौक स्थित शिया मस्जिद को कपड़े से ढक दिया गया, ताकि उस पर रंग न पड़े। स्थानीय लोगों के अनुसार यह परंपरा भी वर्षों से निभाई जाती रही है, जिससे आपसी सम्मान और सामंजस्य बना रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और नगर निगम द्वारा पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई, जिससे रंग खेलने वालों को असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments