Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या धाम में डिवाइडर पर बैरिकेडिंग को लेकर भड़के व्यापारी, किया प्रदर्शन

अयोध्या धाम में डिवाइडर पर बैरिकेडिंग को लेकर भड़के व्यापारी, किया प्रदर्शन


अयोध्या। रामनगरी में श्री राम अस्पताल के सामने सड़क डिवाइडर पर लोहे की बैरिकेडिंग लगाए जाने को लेकर शनिवार को व्यापारी भड़क गए। नाराज व्यापारियों ने राम जन्मभूमि गेट के सामने सड़क जाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर स्थानीय नगर विधायक वेद  प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे तथा व्यापारियों से बातचीत की।

व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा बैरिकेडिंग का निर्णय लिया गया, लेकिन नगर विधायक को इस संबंध में न तो विश्वास में लिया गया और न ही किसी बैठक में आमंत्रित किया गया।

व्यापारियों ने कहा कि इससे पहले भी दो दिन पूर्व श्री राम अस्पताल के सामने बैरिकेडिंग को लेकर विरोध हुआ था, जिसके बाद काम रोक दिया गया था, लेकिन शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा एकाएक फिर से बैरिकेडिंग शुरू कराए जाने से नाराजगी बढ़ गई।

मौके पर पहुंचे नगर विधायक ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि यह निर्णय नगर निगम और विकास प्राधिकरण स्तर पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्था के बीच इसका कोई व्यवहारिक विकल्प निकाला जाएगा, ताकि किसी का नुकसान न हो।

व्यापारियों ने दावा किया कि डिवाइडर पर रेलिंग लगने से उनका व्यापार प्रभावित होगा और आपात स्थिति में आवागमन भी बाधित हो जाएगा। प्रदर्शन के दौरान व्यापारी समाज ने प्रशासन के समक्ष तीन मांगें रखीं। पहली, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या धाम और फैजाबाद नगर की आवागमन कनेक्टिविटी लगभग बंद हो गई है, जिसे बहाल किया जाए या गोल्फ कार्ट की दूरी बढ़ाई जाए। दूसरी, बाहरी ठेला और बैटरी रिक्शा चालकों का सत्यापन कर मनमाना किराया व दुर्व्यवहार रोका जाए। तीसरी, डिवाइडर के बीच रेलिंग न लगाई जाए, ताकि आपदा की स्थिति में दोनों ओर से आवागमन सुचारू रह सके। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर जिला प्रशासन की शिकायत करने की भी बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments