Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागढ्ढे में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली,चालक की दबकर मौत

गढ्ढे में पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली,चालक की दबकर मौत


आलापुर अंबेडकर नगर। मिट्टी लदा ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जहांँगीरगंज थाना क्षेत्र के घंसूरपुर गांव निवासी 26 वर्षीय परशुराम पुत्र अनुज ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लादकर बिडहर पुल के उस पार जा रहा था, बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली एप्रोच मार्ग पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जबतक उसको निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस विषय में जहागीरगंज थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments